
माखन नगर / मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद् की नवांकुर संस्था गुरुदेव शिक्षा एवं समाज सेवा समिति विकासखंड माखननगर जिला नर्मदापुरम ने सेक्टर क्रमांक 04 के ग्राम कोटगांव में विकासखंड समन्वयक श्रीमती सुखवती वर्मा जी के मार्गदर्शन में 4 जुलाई से 12 अगस्त 2026 तक चलने वाले स्वैच्छिकता पर्व अंतर्गत एक पेड़ मां के नाम तथा स्वैच्छिकता शपथ दिलाई। इस अवसर पर विकासखंड समन्वयक श्रीमती सुखवती वर्मा, नवांकुर संस्था प्रमुख नीतिराजसिंह यादव, सतीश यादव, रुपेश यादव, संजय यादव, गेंदालाल यादव, वीरेंद्र यादव, मोटा साधराम, शुभम यादव, नीतेश यादव तथा ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति कोटगांव के सदस्य उपस्थित रहे।

