
नर्मदापुरम / देहात थाना अंतर्गत बाबई रोड पुलिया के पास 1 अप्रैल 2026 जो अज्ञात कंटेनर ने एक युवक को रात्रि में टक्कर मार दी थी। जिसकी मौत उपचार के दौरान अमरावती में हो गई। इस मामले में पुलिस ने अज्ञात कंटेनर के चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर विवेचना में लिया है। पुलिस ने बताया कि 1अप्रैल को बाबई रोड पुलिया के पास अमरावती महाराष्ट्र निवासी शेख नासिर अपने आईसर वाहन का टायर चेक कर रहा था।इस दौरान एक अज्ञात कंटेनर ने उसे टक्कर मारकर भाग गया। शेख नासिर को पुलिस ने उसे उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया। जहां से उसके परिजन इलाज के लिए घायल पीड़ित को अमरावती ले गए । जहां उपचार के दौरान विगत दिनों उसकी मौत हो गई।इस मामले में पुलिस ने 16 जुलाई को अज्ञात कंटेनर के चालक के विरुद्ध मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

