
नर्मदापुरम / देहात थाना अंतर्गत फेस 2 ईशान परिसर से पुलिस ने आधा दर्जन के करीबन जुआरियों को गिरफ्तार कर 33,700 रुपए जब्त कर जुआ एक्ट के तहत कार्रवाई की। तत्संबंध में पुलिस ने बताया कि ईशान परिसर में जुआ चलने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची।इस दौरान मौके से छोटू कहार कोरीघाट नर्मदापुरम, मधुसूदन राजपूत सांगाखेड़ा, गौरीशंकर छलोत्रे ईसान परिसर, सुरेश कुमार पिता शैतान सिंह विक्रम नगर रसूलिया सहित राहुल कहार को गिरफ्तार कर ताश की गड्डी सहित 33,700 रूपये नगदी बरामद कर जब्त किये गए। पुलिस ने सभी जुआरियों के विरुद्ध जुआ एक्ट के तहत कार्यवाही की है।

