
नर्मदापुरम / इटारसी पुलिस ने जयप्रकाश नगर निवासी महाराज कुशवाह की रिपोर्ट पर अज्ञात आरोपी के खिलाफ 78 हजार की धोखाधड़ी किए जाने का मामला दर्ज किया है। पुलिस ने बताया कि फरियादी के बैंक अकाउंट से किसी अज्ञात व्यक्ति ने छलपूर्वक 78 हजार 500 रुपए निकाल लिए। इस मामले में अज्ञात आरोपी के विरुद्ध मामला दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी गई है। पुलिस द्वारा आमजन को साइबर फ्रॉड से बचने के लिए जागरूक किया जाता है उसके बाद भी आम आदमी साइबर फ्रॉड के शिकार हो रहे हैं।

