
माखननगर / मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद् की नवांकुर संस्था गुरुदेव शिक्षा एवं समाज सेवा समिति विकासखंड माखननगर जिला नर्मदापुरम ने सेक्टर क्रमांक 04 के ग्राम गूजरवाड़ा में विकासखंड समन्वयक श्रीमती सुखवती वर्मा के मार्गदर्शन में 4 जुलाई से 12 अगस्त 2026 तक चलने वाले स्वैच्छिकता पर्व अंतर्गत एक पेड़ मां के नाम तथा स्वैच्छिकता की शपथ तथा संगोष्ठी में स्वैच्छिकता एवं BSW,MSW के विषय में जानकारी दी। इस अवसर पर विकासखंड समन्वयक श्रीमती सुखवती वर्मा, नवांकुर संस्था प्रमुख नीतिराजसिंह यादव, पूर्व जनपद सदस्य धरमदास साधराम, सुरेंद्र सिंह राजपूत, रामदास यादव, गेंदालाल यादव, चंद्रभान यादव, सुमित यादव, सतीश यादव, शुभम यादव, नीतेश यादव तथा ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति गूजरवाड़ा के सदस्य उपस्थित रहे।

