

नर्मदापुरम / नपाध्यक्ष नीतू यादव एवं मुख्य नगरपालिका अधिकारी वैभव देशमुख के निर्देशन में नगरपालिका के अतिक्रमण दल द्वारा प्रतिदिन नगर की यातायात व्यवस्था सुचारू रखने की कार्रवाई की जा रही है। प्रतिदिन नेहरू पार्क से एसपी आफिस चौराहा, पुलिस लाइन के सामने, सतरस्ता, हीरो होण्डा शोरूम के सामने आदि स्थानों का निरीक्षण किया जा रहा है। प्रतिदिन वहां लगने वाले ठेले को मार्ग से हटाकर उन्हें निर्धारित स्थान पर पहुंचाया जा रहा है। दुकानदारों द्वारा गंदगी फैलाने पर करीब 800 रुपए का जुर्माना किया गया। कार्यवाही में
नपा से आरएसआई ब्रजेश सारवान, रवि सूर्यवंशी, दुर्गेश सोनिया, शेख सिकंदर, कैलाश कन्नौजिया, सतीश रघुवंशी, नीतेश गौर आदि शामिल रहे ।
नपाध्यक्ष नीतू यादव एवं सीएमओ वैभव देशमुख द्वारा नगर के दुकानदारों एवं नागरिकों से अपील की है कि नगर में भगवान श्री जगन्नाथजी की रथयात्रा निकल रही है। नगर को साफ सुथरा रखने में नगरपालिका द्वारा चलाए जा रहे विशेष स्वच्छता अभियान में सहयोग करें। नगर को साफ स्वच्छ बनाएं रखें।

