
नर्मदापुरम / प्रतिभूति कागज कारखाना नर्मदापुरम द्वारा गुरुवार को समेतिक रूप से शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पथरोटा में जनजातीय कार्य विभाग द्वारा संचालित केसला ब्लाक के 16 स्कूलों को डिजिटल क्लासरूम की सौगात दी गई।
एसपीएम के संजय भावसार, डीजीएमn(जनसंपर्क/राजभाषा) द्वारा विस्तृत रूप से जानकारी देते हुए बताया गया कि एसपीएम के सीएसआर फंड द्वारा केसला ब्लाक के जनजाति कार्य विभाग द्वारा संचालित 16 स्कूलों में लगभग 35 लाख रुपयों के योगदान से डिजिटल क्लास रूम की स्थापना की गई है।
इन स्कूलों को समेकित रूप से विधिवत जनजाति कार्य विभाग को सौपने के लिए एसपीएम के नई दिल्ली स्थित मुख्यालय से पधारे एसपीएमसीआईएल के सीएमडी श्री विजय रंजन सिंह द्वारा फीता काटकर स्मार्ट क्लास रूम का शुभारंभ पथरौटा के उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में किया गया।
इस अवसर पर एसपीएम के मुख्य महाप्रबंधक बैंकटेश कुमार, जेजीएम (एचआर) कृष्ण मोहन एवं संजय भावसार, डीजीएम (जनसंपर्क/राभा) साथ मे उपस्थित थे।
शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पथरोटा प्राचार्य अरविंद देवरिया द्वारा एसपीएम से आए हुए समस्त अधिकारियों का पुष्पगुच्छ से स्वागत एवं स्कूलों को डिजिटल क्लास रूम की सौगात देने के लिए आभार व्यक्त किया ।
इस दौरान सीएमडी श्री सिंह द्वारा बच्चों से वार्ता कर डिजिटल क्लास रूम मिलने से उनकी पढ़ाई में होने वाले लाभ के बारे में चर्चा की ।
इस उद्घाटन समारोह में एसपीएम नर्मदापुरम से पधारे अधिकारी, कर्मचारीगण एवं समस्त स्कूल स्टाफ भी मौजूद रहा ।

