
नर्मदापुरम / उल्लास नव भारत साक्षरता कार्यक्रम के तहत गुरुवार को ब्लाक नर्मदापुरम के सभी संकुल समन्वयक एवं जन शिक्षकों की बैठक का प्रशिक्षण शासकीय एकीकृत माध्यमिक शाला एस पी एम में कलेक्टर सोमेंश मिश्रा, जी सी ई ओ जिला पंचायत हिमांशु जैन के मार्ग दर्शन में बी आर सी सपना गोलहनी की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। जिसमें जिला मास्टर ट्रेनर जितेंद्र शर्मा ब्लॉक साक्षरता समन्वयक गौरीशंकर राजपूत द्वारा प्रशिक्षण दिया गया।
प्रशिक्षण के दौरान जिला परियोजना समन्वयक डॉ. राजेश जायसवाल उपस्थित हुए एवं साक्षरता कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए निर्देश दिए कि किसी भी स्थिति में अक्टूबर 2026 तक संपूर्ण जिला पूर्ण साक्षर हो लक्ष्य प्राप्ति में आने वाली समस्या का समाधान हेतु मार्गदर्शन दिया। उन्होंने कहा कि इस हेतु शिक्षकों को मेहनत करने की आवश्यकता है।
मास्टर ट्रेनर जितेंद्र शर्मा नव भारत साक्षरता कार्यक्रम से परिचय कराया, एवं कार्यक्रम के लक्ष्य को प्राप्त करने के उद्देश्य बताए।
असाक्षरों का सर्वे विस्तृत रूप से प्रस्तुति दीकि आगामी कार्य योजना कैसे तैयार करना है और मॉनिटरिंग में किन बिंदुओं का निरीक्षण करना है, इससे अवगत कराया।
इस प्रशिक्षण में बी ए सी चन्द्रभूषण वशिष्ठ, परमसुख गढ़वाल, कमलेश टेकाम, आप्रेटर अंकित शर्मा, शासकीय एकीकृत माध्यमिक शाला के प्रधान पाठक अखिलेश पाठक, जनशिक्षक के एस वाडिवा सहित सभी जनशिक्षक उपस्थित रहे।

