


नर्मदापुरम / सेवानिवृत्ति डिप्लोमा इंजीनियर्स संघ मध्य प्रदेश की प्रांतीय कार्यकारिणी की द्वितीय त्रैमासिक बैठक एक निजी गार्डन में दिनांक 01/07/2026 को क्षेत्रीय समिति एवं जिला समिति नर्मदापुरम के संयोजन में प्रांताध्यक्ष इंजीनियर उमेश दुबे की अध्यक्षता में संपन्न हुई। जिसमें पूरे प्रदेश से प्रांतीय क्षेत्रीय एवं जिला समितियों के 150 पदाधिकारी/ सदस्य उपस्थित हुए । जिसमें वरिष्ठ उप प्रांन्ताध्यक्ष इंजीनियर आर.बी. नामदेव, कार्यकारी प्रांताध्यक्ष इंजीनियर श्रीराम शर्मा उपस्थित रहे। कार्यक्रम के प्रारंभ में मोक्ष गुंडम विश्वेश्वरैया के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया गया। जिला एवं क्षेत्रीय समिति द्वारा मंचासीन पदाधिकारियों एवं समस्त सदस्यों का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। स्वागत उद्बोधन जिला समिति के अध्यक्ष प्रदीप कुमार श्रीवास्तव द्वारा किया गया एवं क्षेत्रीय समिति के अध्यक्ष सुभाष कुमार बरेले द्वारा सदस्यों की संख्या वृद्धि किये जाने एवं हरदा जिला समिति के गठन बाबत प्रांता प्रांताध्यक्ष से निवेदन किया गया । उपप्रांताध्यक्ष के एस राजपूत द्वारा बैठक के एजेंडे पर अपने विचार व्यक्त किए गए तथा उस पर पूर्ण सहमति व्यक्त की गई । बैठक में प्रांताध्यक्ष उमेश दुबे ने अपने उद्बोधन में पेंशनर के हितों की रक्षा के लिए धारा 49/6 का विलोपन, स्वास्थ्य बीमा योजना, छठवें वेतनमान के एरियर के भुगतान, जून एवं दिसंबर माह के वैकल्पिक वेतनमान के शेष भुगतान तथा चतुर्थ समयमान वेतनमान का लाभ 35 वर्ष की सेवा पूर्ण करने पर दिये जाने आदि प्रस्ताव पर शासन से मांग की गई, जिससे सदन को अवगत कराया गया। महामंत्री इंजीनियर आर के चौधरी ने प्रथम त्रैमासिक प्रतिवेदन का वाचन सदन में किया । कोषाध्यक्ष इंजीनियर प्रदीप बख्शी ने आय-व्यय लेखा प्रस्तुत किया। जिला समिति नर्मदापुरम एवं क्षेत्रीय समिति नर्मदापुरम की ओर से जिले के 75 वर्ष से अधिक आयु के सेवानिवृत्ति साथियों का माल्यार्पण कर शाल श्रीफल से मंच से सम्मान किया गया। जिनमें इंजीनियर एच एस मिश्रा, इंजीनियर आर के सैनी, इंजीनियर एस एस गोस्वामी, इंजीनियर व्ही एन अरोरा, इंजी.एम एल माहुले, इंजीनियर महेश चंद्र भावसार, इंजी. ए आर खान, इंजी. बी पी अवस्थी साथ ही विगत माह में सेवनिवृत्त हुए राकेश शर्मा जल संसाधन विभाग, एन के सूर्यवंशी जल संसाधन विभाग, नागेश दुबे, अशरफ हुसैन खान पीडब्ल्यूडी का भी शाल श्रीफल एवं माल्यार्पण कर सम्मान किया। बैठक में 11 क्षेत्रीय समितियों, 30 जिला समितियों के अध्यक्ष एवं पदाधिकारी तथा सदस्य उपस्थित हुए। जिनमें प्रमुख हैं पत्रिका व्यवस्थापक इंजीनियर प्रकाश मालवीय, अतिरिक्त महामंत्री आलोक तिवारी, उपप्रांताध्यक्ष सूरज सिंह कुशवाहा, इंजींरत्नाकर राउत भोपाल, इंजीनियर एम एम पाठक सागर, इंजीनियर कैलाश चंद्र तिरोले खंडवा, इंजीनियर मुकेश गर्ग उज्जैन, कार्यालय मंत्री डी के गुप्ता जबलपुर एवं सोमनाथ शर्मा कार्यकारिणी सदस्य पूर्व प्रांताध्यक्ष विशेष रुप से उपस्थित हुये। क्षेत्रीय समिति नर्मदापुरम की अनुशंसा पर जिले के वरिष्ठ सदस्य के के मालवीय सिवनी मालवा को प्रदेश संगठक नियुक्त किया गया। प्रांताध्यक्ष इंजीनियर उमेश दुबे द्वारा कार्यक्रम के सफल आयोजन हेतु क्षेत्रीय अध्यक्ष एस के बरेले, सचिव इंजीनियर आई एम दुबे, कोषाध्यक्ष आर डी भाटी, जिला समिति अध्यक्ष प्रदीप कुमार श्रीवास्तव, सचिव आर बी सूर्यवंशी, कोषाध्यक्ष नरसिंह दास विंजोलिया एवं उपप्रांध्यक्ष इंजीनियर के एस राजपूत एवं समस्त सदस्यों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का सफल संचालन संघ के महामंत्री आर के चौधरी द्वारा किया गया तथा आभार क्षेत्रीय सचिव इंद्र मोहन दुबे द्वारा व्यक्त किया गया।

