
नर्मदापुरम / शासकीय कुसुम स्नातकोत्तर महाविद्यालय सिवनी मालवा जिला नर्मदापुरम में कार्यालय आयुक्त उच्च शिक्षा विभाग मध्य प्रदेश शासन सतपुड़ा भवन के निर्देशानुसार अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के मध्य जनकल्याणकारी योजनाओं के कल्याण हेतु विशेष अभियान के अवसर पर महाविद्यालय प्राचार्य के संरक्षण में क्रीड़ा विभाग के समन्वय से आज महाविद्यालय में योगाभ्यास किया गया। इस अवसर पर वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ. ए के यादव ने विद्यार्थियों को बताया कि योगाभ्यास का मुख्य संदेश “शरीर, मन और आत्मा के बीच संतुलन” स्थापित करना है। यह सिर्फ शारीरिक व्यायाम नहीं, बल्कि खुद को जानने, आंतरिक शांति पाने और एक स्वस्थ जीवनशैली जीने का एक प्राचीन और संपूर्ण माध्यम है। इसके साथ ही समग्र कल्याण योग जो हमें स्वस्थ शरीर, शांत मन और संतुलित विचारों के साथ जीवन जीने की कला सिखाता है। सुश्री शिवानी योग ट्रेनर सिवनी मालवा के समन्वय द्वारा इस विशेष कार्यक्रम को सफल बनाया। इस योगाभ्यास इस कार्यक्रम के प्रभारी क्रीड़ा अधिकारी श्री सोमेश सिंह राठौर ने योग के महत्व के बारे में बताया कि योग शरीर, मन और आत्मा को जोड़ने का विज्ञान है। यह जीवन जीने की एक कला है जो शारीरिक मजबूती, मानसिक शांति और भावनात्मक संतुलन प्रदान करती है। नियमित अभ्यास से तनाव दूर होता है, रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है और समग्र स्वास्थ्य में सुधार होता है। इस अवसर पर महाविद्यालय स्टाफ वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ. सुनील कुमार सोनी, डॉ. मोहन सिंह गुर्जर, कमल सिंह अहिरवार, प्रेम नारायण परते, श्रीमती विजय श्री मालवीय, कैलाश गढ़वाल, डॉ. नवनीत कुमार सोनारे, डॉ. रश्मि सोनी, डॉ. कैलाश विश्वकर्मा, डॉ. प्रीति गुप्ता, डॉ. रेखा पटेल, अभिषेक गोलाईत एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।

