
नर्मदापुरम / पुलिस अधीक्षक द्वारा अवैध मादक पदार्थ एवं अवैध शराब विक्रय करने वाले व्यक्तियों के विरूद्ध कार्यवाही करने हेतु आदेशित किया गया था। पुलिस अधीक्षक साई कृष्णा एस० थोटा, अति पुलिस अधीक्षक अभिषेक राजन के निर्देशन में एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस सोहागपुर संजू चौहान के मार्गदर्शन में दिनांक 04,05/06/26 की दरमियानी रात को मुखविर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि एक सफेद रंग की मारूती कार में अवैध शराब विक्रय करने की नियत से पिपरिया से नर्मदापुरम की ओर जा रही हैं सूचना की तस्दीक पर पुलिस टीम के रवाना होकर रेवा बनखेड़ी सोहागपुर मोड़ पर पहुंचे एक मारूती कार सफेद रंग को रोका जो पुलिस को देखकर भागने लगा। जिसको हमराह स्टाफ के घेराबंदी कर पकड़ा एवं कार की तलाश किया जिसमें 15 पेटी शराब मिलने पर उसका नाम पता पूछा जिसने अपना नाम पियूष उर्फ प्रवीण पिता अनिल उम्र 22 साल नि. ग्राम भाट मोहल्ला इटारसी का होना बताया। जिसके कब्जे से एक मारूती कार क्र. एमपी 05 सीए 6355 एवं 15 पेटी प्लेन मंदिरा 720 क्वार्टर कुल 750 क्वार्टर में 180 एमएल कुल 135 लीटर कीमत कुल 75,000 रू के जप्त कर आरोपी के विरूद्ध धारा 34 (2) आबकारी एक्ट का पाया जाने पर अपराध क्र. 369/26 धारा 34 (2) आवकारी एक्ट का कायम कर विवेचना में लिया गया, प्रकरण के आरोपी पियूष उर्फ प्रवीण पिता अनिल उम्र 22 साल नि. ग्राम भाट मोहल्ला इटारसी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय सोहागपुर पेश किया गया, आरोपी को माननीय न्यायालय के द्वारा न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है।
उक्त कार्यवाही में उल्लेखनीय भूमिका उ. नि. विवेक यादव, सउनि अशोक सातनकर, सउनि गणेश राय, प्र. आर. मनीराम पटेल, विनोद नागर, आर. राजेन्द्र सिहं तोमर, अजमेर, मनोहर दायमा, जोशवा मसीह एवं विवेक सोनपुरे की रही ।

