
इटारसी / त्रिशालानंद गार्डन में किन्नर समाज के व्दारा अखिल भारतीय किन्नर सनातन सम्मेलन का आयोजन किया। जिसमें पूरे देश भर से लगभग 500 किन्नरो ने भाग लिया। इटारसी की पांचाली किन्नर को नर्मदा पुरम जिले का महामंडलेश्वर बनाया गया। इस अवसर पर किन्नरो द्वारा वैदिक मंत्र उच्चारण कर पूजा अर्चना की गई। सेवा भारती के जिला अध्यक्ष सतीश अग्रवाल सांवरिया द्वारा किन्नर समाज की पांचाली को नर्मदा पुरम जिले का महामंडलेश्वर नियुक्त होने पर उनके निवास पहुंचकर महामंडलेश्वर किन्नर पांचाली का सम्मान किया। उन्हें बधाई देते हुए उज्जवल भविष्य एवं सनातन धर्म से सभी को जोड़ने की बात कही। इस अवसर पर मुस्कान किन्नर भी उपस्थित थी। सम्मान करने वालों में सेवा भारती छात्रावास के अध्यक्ष विजय अग्रवाल, छात्रावास कोषाध्यक्ष पंकज अग्रवाल, छात्रावास सदस्य मनोज राय, संभाग समन्वयक शिव प्रताप एवं शिव गोस्वामी उपस्थित रहे।

