श्रद्धा से मनी हनुमान जयंती , चढ़ाया चोला निकली शोभायात्रा और अखाड़े हुए रामचरितमानस पाठ ,हनुमान चालीसा, राम रक्षा स्त्रोत, अखंड पाठ सहित हुए भजन कीर्तन और भंडारे
दयाराम फौजदार रिपोर्टर नर्मदापुरम।
9752566838
शहर में हनुमान जयंती की धूम रही । गुरुवार को सुबह से रात तक श्रद्धालुओं ने बजरंगबली की पूजा पाठ की और अनेक आयोजन हुए । सुबह से ही श्री खेड़ापति मंदिर सहित अन्य हनुमान और शिव मंदिर में सुंदरकांड, रामचरितमानस पाठ, अखंड पाठ सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ, भजन कीर्तन, पूजा पाठ और चोला चढ़ाया गया। बजरंग मंदिर और राम मंदिर में सुबह से ही भक्तों की कतार लग गई और भगवान को प्रसाद का भोग लगाकर दर्शन किए। शहर भर में चारों ओर रामदूत अतुल के बल धामा अंजनि पुत्र पवनसुत नामा… गुंजायमान हुआ। इसके साथ ही खेड़ापति हनुमान मंदिर श्री राम मंदिर, ग्वालटोली बजरंग मंदिर , स्टेशन के पास बजरंग मंदिर, रसूलिया , कोठी बाजार सहित शहर भर के मंदिरों को सजाया गया और अनेक धार्मिक आयोजन भी किए गए। वहीं शोभायात्राएं अखाड़े निकाले और हवन भंडारे के आयोजन हुए। शहर में भक्तिभाव और उत्साह का माहौल रहा । सुबह से ही मंदिरों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी । बजरंगबली को सिंदूर, चमेली का तेल और नारियल अर्पित कर अपनी मनोकामनाएं मांगी। शहर में में हनुमान जयंती पर आस्था, श्रद्धा और उत्सव का अद्भुत संगम देखने को मिला।
निकली शोभा यात्रा और अखाड़े दिखाएं करतब
हनुमान जयंती के अवसर पर शोभायात्रा और अखाड़े निकल गए। शहर भर के अखाड़े शोभा यात्रा के रूप में ग्वालटोली से निकले जो काली मंदिर सत रास्ते होते हुए खेड़ापति हनुमान मंदिर पहुंचे जहां पर आरती का आयोजन किया गया। इस दौरान सदस्यों ने करतब दिखाएं और और पूरा परिसर हनुमान के जयकारे से गूंज उठा
पुलिस प्रशासन की चाक चौबंद रही व्यवस्था
इस दौरान पुलिस प्रशासन की चाक चौबंद व्यवस्था की थी। सुरक्षा के लिए पुलिस और यातायात पुलिस बल तैनात किया गया था । वहीं सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। गली चौक चौराहा पर पुलिस की व्यवस्था की गई थी और असामाजिक तत्वों पर नजर रखी जा रही थी । भारी मात्रा में पुलिस बल तैनात किया गया।

