
नर्मदापुरम / थाना इटारसी में दिनांक 02/04/26 को पुलिस अधीक्षक साई कृष्णा एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक राजन के निर्देशन मे एवं अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) इटारसी के मार्ग दर्शन मे अवैध गांजा के क्रय विक्रय करने वालो के विरुध्द प्रभावी कार्यवाही करने हेतु अभियान चलाया जा रहा है। जिसके अंतर्गत थाना प्रभारी इटारसी निरी. गौरव सिंह बुंदेला के नेतृत्व मे एक टीम का गठन किया गया । उक्त टीम को मुखबिर की सूचना प्राप्त हुई कि मजार के पास 18 बंगला इटारसी मे एक व्यक्ति पिड्डू बैग में अवैध मादक पदार्थ (गांजा) लिए विक्रय करने के लिए घूम रहा है। सूचना तस्दीक पर उक्त टीम द्वारा उक्त स्थान पर दबिश देकर उक्त व्यक्ति को घेरा बंदी कर पकड़ा नाम पता पूछा। जिसने अपना नाम इम्तयाज अली पिता थावर अली उम्र 35 साल निवासी अशोकनगर थाना सस्कंडा बिलासपुर (छत्तीसगढ़) का होना बताया। जिसके पास रखे पिडू बेग को चेक करने पर उसमे 06 किलो 076 ग्राम मादक पदार्थ (गांजा) कुल कीमत लगभग 1,00.000/-रुपये का मिला। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह उक्त गांजा बिलासपुर (छत्तीसगढ) से इटारसी मे बेचने के लिये लाया था। आरोपी इम्तयाज अली के विरुध्द अपराध क्रमांक 284/26 धारा 8/20 एन.डी.पी.एस. एक्ट का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। उक्त कार्यवाही में सराहनीय भूमिका सउनि. रामराव उइके, आर. राजकुमार झापाटे आर. महेंद्र गुर्जर आर. अंकित, आर. शाकिर खान, आर. नरेन्द्र राजपूत एवं आर. टिल्लू की रही।

