नर्मदापुरम / महादेव वेलफेयर सोसाइटी ने शुक्रवार को परिवहन अधिकारी को ज्ञापन सौंपा। जिला अध्यक्ष मिहिर श्रीवास्तव ने बताया कि हमने बस स्टेशन की जगह बदलने को लेकर एवं बसों के द्वारा नगर में हीरो होंडा शोरूम के पास रामजी बाबा के पास रोक रोक कर जाम की स्थिति उत्पन्न होती हैं। बस स्टेशन पर बस आती हैं तेज रफ्तार से, बस चालक लेकर आते हैं। इस समस्या को लेकर आरटीओ को ज्ञापन सौंपा। इस दौरान जिला अध्यक्ष मिहिर श्रीवास्तव, जिला उपाध्यक्ष रजत यादव, जिला सह संयोजक छत्रपाल ठाकुर, जिला मंत्री पीयूष स्वामी, जिला सोशल मीडिया प्रभारी दीपक साहू, जिला सह मंत्री मुकेश सरयाम, जिला सह कार्यालय मंत्री रोहन वर्मा, अनुराग गौर, जितेंद्र मौर्य, संदीप कहार, अतुल गौर, आदित्य, हिमांशु राय आदि मौजूद रहे।

