इटारसी / नगर कांग्रेस सेवादल द्वारा मंत्री कैलाश विजयवर्गीय का विरोध प्रदर्शन कर आक्रोश व्यक्त किया और अर्थी निकाली, इंदौर मे दूषित पानी से हुए मृत आत्माओं को दी श्रद्धांजलि। मध्य प्रदेश कांग्रेस सेवा दल यंग ब्रिगेड के प्रदेश अध्यक्ष गजानंद तिवारी के निर्देश पर पूरे प्रदेश सहित इटारसी में भी मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के खिलाफ सेवादल नगर अध्यक्ष दिलीप गोस्वामी के नेतृत्व में इंदौर में दूषित पानी से हुई मृत्यु के कारण भाजपा सरकार के मंत्रीकैलाश विजय वर्गीय के खिलाफ जमकर सभी ने हल्ला बोल अर्थी भी निकाल दी और कार्यक्रम मे युवक कांग्रेस के द्वारा पुतला भी जलाया। साथ ही कार्यक्रम के पश्चात सभी ने नम आंखों से मृत आत्माओं को श्रद्धांजलि दी। जब कार्यक्रम के संयोजक दिलीप गोस्वामी से हमने बात की तो उन्होंने बताया कि आज पूरे प्रदेश में एक आक्रोश है भाजपा की नीतियों के खिलाफ और कैलाश विजयवर्गी के खिलाफ भाजपा मंत्री की जिस प्रकार की भाषा थी मीडिया के लिए, वह अशोभनीय थी। इतनी बड़ी घटना पर दुख व्यक्त करने की बजाय चने फ़ुटाने खाकर नेता खींसे निपोरते दिखे। जिसको लेकर गजानंद तिवारी के निर्देश पर पूरे प्रदेश सहित इटारसी में विरोध प्रदर्शन किया गया एवं श्रद्धांजलि सभा का भी आयोजन किया। कार्यक्रम में युवा कांग्रेस के सभी साथियों ने भी आकर कैलाश विजयवर्गीय का पुतला भी दहन किया और भाजपा सरकार के मंत्री से इस्तीफा की मांग करते हुए सेवा दल के और कांग्रेस परिवार के साथियों ने जमकर हल्ला बोला। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से मध्य प्रदेश कांग्रेस से बदल यंग ब्रिगेड के प्रदेश अध्यक्ष गजानंद तिवारी, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष रवि जायसवाल, वरिष्ठ नेता रमेश साहू, अजय शुक्ला, केलु उपाध्याय, मोहन झलिया, नरेश चौहान, पंकज राठौर, मोहन चौहान, नेहा चावरे, लाली सलूजा, धर्मेंद्र मालवीय, अशोक जैन, संतोष गुरयानी, योगेश त्रिवेदी, अजय मिश्रा, हरीश मालवी, विक्रम तोमर, मुन्ना सिद्दीकी, मथुरा प्रसाद चौधरी, राम शंकर सोनकर, पप्पू आठनेर , पप्पी कालोसिया, अनिल सोनकिया, अजय अहिरवार, संजय धर, भूपेंद्र तिवारी, दयाल लालवानी, सम्मी जैसवाल, सौम्या दुबे, गोल्डी चौधरी, गोल्डी बेस, एन एस चौहान, रजनीकांत सोनकर , सुशील वस्त्रवार, नारायण दादा, रामशंकर सोनकर, सीपी मालवी, राकेश चंदेले, राहुल दुबे, अमल सरकार, संतोष बामनें, करण भदोरिया, चंद्रकांत बहारे, नीतेश सोलंकी सहित सैकड़ो की संख्या में सेवादल के कार्यकर्ता उपस्थित थे।

