नर्मदापुम / नाम बदलकर इलाज करने के नाम पर ठगी करने वाले मोहम्मद अली एवं मोहम्मद अल्ताफ दोनों राजस्थान निवासी को पुलिस ने किया गिरफ्तार। पुलिस अधीक्षक साई कृष्णा ने प्रेस वार्ता कर बताया कि फरियादी संजय मिश्रा नर्मदापुरम निवासी को दीपक शर्मा ने डॉक्टर कुणाल पटेल का मोबाइल नंबर दिया और कहा कि यह आपकी बीमारी ठीक कर देंगे एवं अगले दिन डॉक्टर कुणाल पटेल एवं अपने एक दोस्त के साथ संजय मिश्रा के घर आया और महंगी दवाई से रोग ठीक करने का कहकर क्यूआर कोड दिखाकर ₹1,00,000 ट्रांसफर करवा लिए और कहां कि दवाई गाड़ी नीचे रखी है हम आपको लाकर देते हैं और डॉक्टर उसका साथी अपनी मोपेड मोटरसाइकिल से रफू चक्कर हो गए। इसके बाद फरियादी संजय मिश्रा में थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। बेचना में आप पर जो है आरोपी द्वारा दिए गए मोबाइल नंबर से ट्रेस किया गया एवं इसके बाद भोपाल स्टेशन पर एक वाहन MH40BZ0975 की गाड़ी दिखाई दी। फुटेज में दिखें संदेही को पुलिस ने गिरफ्त में लेकर उनसे पूछताछ की तो उन्होंने बताया कि एक दिन पूर्व मोहम्मद अली द्वारा फरियादी को दीपक शर्मा निवासी नर्मदापुरम का होना बताकर झांसे में लिया। उसके साथी अल्ताफ व डॉ कुणाल पटेल द्वारा मोहम्मद अली की गाड़ी से फरियाद तैयार आकर ₹1,00,000 धोखाधड़ी कर वार कोड में डलवाए थे। पूर्व में आरोपी द्वारा सुरेश अग्निहोत्री रिवर ब्लू कॉलोनी एवं बैतूल निवासी संजय सूर्यवंशी के साथ भी इसी तरह को घटना को अंजाम दिया। पुलिस ने मोहम्मद अली एवं मोहम्मद अल्ताफ को गिरफ्तार कर लिया है एवं डॉक्टर कुणाल पटेल अभी फरार है। पुलिस ने बताया कि आरोपी गण राजस्थान से आकर गाड़ियों में फोर व्हीलर गाड़ियों में क्रोम लगाने के नाम पर भीड़ भाड़ वाले इलाके में जाकर 50 साल से ऊपर व्यक्तियों का इलाज करने के नाम पर उन्हें झांसे में ले लेते थे। क्यू आर कोड से खाते में पैसे करवाने के बाद वह मोबाइल नंबर बंद कर देते थे और मो. फेंक देते थे। घटना के बाद आरोपी लगातार अपनी पहचान एवं पता बदलकर जिला एवं राज्य बदल देते हैं। पुलिस ने आमजन को समझाइए दी कि इस प्रकार के अनजान व्यक्ति आपके निवास स्थान पर आने या आपको कहीं मिले या किसी प्रकार का लोभ लालच में नहीं आकर बीमारी ठीक करने के नाम पर पैसे किसी भी अंजान व्यक्ति को नहीं दिया जाए। यदि इस प्रकार के व्यक्ति आने पर तत्काल अपने निकटतम थाने कंट्रोल रूम को सूचित करें तथा अपने निवास, कॉलोनियों, रहवासी इलाके में सीसीटीवी कैमरा लगवाना सुनिश्चित करें। आरोपियों को पकड़ने वाली पुलिस टीम को पुलिस अधीक्षक द्वारा ₹10,000 इनाम देने की घोषणा की गई है। उक्त कार्रवाई में एसडीओपी जितेंद्र पाठक, सौरभ पांडे थाना प्रभारी देहात थाना, कंचन सिंह ठाकुर शहर कोतवाली, उप निरीक्षक हेमंत निशोद, सहायक उप निरीक्षक प्रवीण शर्मा, सहायक उप निरीक्षक सुखनंदन नर्रे, प्रधान आरक्षक नवीन, आरक्षक चेतन, आरक्षक जितेंद्र राजपूत, आरक्षक कपिल, आरक्षक सुनील, आरक्षक दीपेश, प्रशांत संदीप की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

