नर्मदापुरम / मकान नगर थाने में दिनांक 24 दिसंबर को अजय भागरे ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसका भाई चंदन रघुवंशी पिता स्वर्गीय राजा राम नागवंशी उम्र 20 साल जो की खेती-बाड़ी का काम करता है 23 दिसंबर को सुबह 9:00 बजे से मोटरसाइकिल लेकर गया जो आज तक वापस नहीं आया है। पुलिस ने ईमानदार दर्ज किया एवं पुलिस अधीक्षक साई कृष्णा एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक राजन द्वारा प्रकरण में उचित निर्देश दिए गए। पुलिस को जानकारी मिली कि गुमशुदा चंदन नागवंशी गांव के सुशील नागवंशी व अन्य के साथ देखा गया। पुलिस ने कमलेश रघुवंशी से पूछताछ की जिसकी बात मृतक चंदन के मोबाइल पर हुई थी। मृतक चंदन को पार्टी देने के बहाने वह दो नाबालिक लोगों के साथ भोपाल के पहले 11 मिल पहुंचा। आरोपियों ने पकड़े जाने पर पुलिस को बताएं कि चंदन अपनी गर्लफ्रेंड के साथ गया है और पुलिस को भ्रमित किया। पुलिस ने 23 दिसंबर के सीसीटीवी फुटेज चेक किया तो मृतक चंदन चारों लोगों के साथ जाता हुआ दिखा और लौटते समय चंदन नहीं था। चारों लोगों से पूछताछ करने पर उन्होंने बताया कि चंदन की हत्या मिस घाट बुधनी के पास जंगल में की एवं चंदन की लाश और मोटरसाइकिल को जला दिया। पुलिस को घटनास्थल से चंदन की जली हुई लाश एवं जली हुई मोटरसाइकिल डीलक्स मिली। मामले में सुशील नागवंशी की मां की मृत्यु हो गई थी और वह अपने पड़ोस में रहने वाले मृतक चंदन नागवंशी के ऊपर शक करता था कि उन्होंने जादू टोने से उनकी मां को मरवाया है और चन्दन से बदल देना चाह रहा था जिसकी वजह से ही है घटना को अंजाम दिया गया। अंधे कत्ल का खुलासा करने वाली टीम को पुलिस अधीक्षक ने ₹10,000 इनाम देने की घोषणा की। उक्त कार्रवाई में एसडीओपीईएस सोहागपुर संजू चौहान, थाना प्रभारी माखन नगर अनूप कुमार उइई, उप निरीक्षक राजेंद्र राजपूत, उनि. अशोक बरबड़े, सहायक उप निरीक्षक गोपाल पाल, सहायक उप निरीक्षक वीरेंद्र शुक्ला, सहायक उप निरीक्षक प्रकाश राजपूत, प्र. आरक्षक अरुण चंदेल, आरक्षक आयुष, आरक्षक नरेश मलिक, चालक राहुल, आरक्षक अनिल, आरक्षक सुनील, आरक्षक दुर्गेश, आरक्षक अखिलेश, महिला आरक्षक सिंधु, साइबर सेल नर्मदापुरम आर संदीप, आर दीपेश, एसडीपी कार्यालय सोहागपुर के प्रधान आरक्षक श्याम सिंह राजपूत, सैनिक अशोक ब्रह्मवंशी की सराहनीय भूमिका रही।

