

नर्मदापुरम / गत दिनों इंदौर में ड्रेनेज (दूषित) पानी सप्लाई हुआ जिस वजह से दूषित और जहरीला पानी पीकर वहां की महिलाएं, पुरुष, छोटे-छोटे बच्चे बीमार हो गए। यहां तक की लगभग 14 लोगों की मौत भी हो गई और कुछ लोग आज भी अस्पताल में भर्ती हैं, जो जिंदगी और मौत से जूझ रहे हैं। जबकि वहां के पार्षद, महापौर और प्रदेश के स्थानीय शासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय सब के सब भाजपा के ही जन-प्रतिनिधि हैं। उक्त घटित घटना के संदर्भ में जब मीडिया के लोग मंत्री कैलाश विजयवर्गीय से सवाल पूछते हैं तो मंत्री अपनी जिम्मेदारी से बचते हुए उलटे झल्लाकर मीडिया के साथ ही अशोभनीय भाषा और उनसे दुर्व्यवहार करते हैं। इंदौर के भागीरथपुरा की घटना अत्यंत ही असंवेदनशील है, जिसने अनेक जानें ली हैं। आज इसके विरोध मे नगर कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व मे कांग्रेसजनों द्वारा स्थानीय पीपल चौक से नारेबाज़ी और प्रदेश की निरंकुश सरकार और गालिबाज़ मंत्री कैलाश विजय वर्गीय के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए कलेक्ट्रेट गेट पर महामहिम राज्यपाल के नाम तहसीलदार को ज्ञापन सौपा गया। साथ ही प्रदेश सरकार, मंत्री, महापौर पार्षद और अधिकारियो की जवाब देही तय कर उन्हें बर्खास्त करने की मांग की गई। इस अवसर पर नगर कांग्रेस अध्यक्ष कमलेश बाथरे, पूर्व अध्यक्ष धर्मेन्द्र तिवारी, नेता प्रतिपक्ष नपा अनोखी राजोरिया, मीना वर्मा, लता माधव, फेजान उल हक, अरुण दीक्षित, बबलू राठौर, अजय दुबे, राजेंद्र मिश्रा, संतोष अहिरवार, सूरज तिवारी, संतोष तोमर, विजेंद्र राजपूत, गुलाम हैदर, गुलाम मुस्तफ़ा, जीजी जोसफ, मंजूलमनी ढीमोले सहित अनेक कांग्रेस जन शामिल रहे।

