


नर्मदापुरम / संकल्प बधिर विशेष संस्थान में कुणाल तिवारी ने पहुंचकर नव वर्ष मनाया। यह दिव्यांग बच्चों की संस्था है। कुणाल तिवारी ने संस्थान पहुंचकर बच्चों के साथ नव वर्ष धूमधाम से मनाया। इस मौके पर उन्होंने बच्चों को गिफ्ट दिए, मिठाई खिलाई उनके साथ डांस भी किया। कुणाल तिवारी ने एक नए अंदाज में अपना नव वर्ष सेलिब्रेट किया। उन्होंने बच्चों के साथ वक्त बिताया और संस्था के संचालक से बातचीत कर बच्चों के हाल-चाल भी जाना। इस कार्यक्रम से बच्चे काफी खुश नजर आए और उन्होंने कुणाल तिवारी के साथ खूब मस्ती की, फोटो खिंचवा और इंजॉय किया।

