महिला सशक्तिकरण अभियान के चलते हुए कई कार्यक्रम
नर्मदा पुरम।
मध्य प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जबलपुर के तत्वाधान में प्रधान जिला एवं सेशन न्यायाधीश, अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशन में एवं सचिव श्री विजय कुमार पाठक के मार्गदर्शन में 12 मार्च तक महिला सशक्तिकरण अभियान चलाया गया। उक्त अभियान में महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवसीय के उपलक्ष्य में जिला विधिक सहायता अधिकारी अंकिता शांडिल्य के नेतृत्व में प्रतिदिन विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गई। 8 मार्च को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में न्यायालय में महिला अधिकारीगण,अधिवक्तागण, कर्मचारीगण का जेल प्रशासन के समन्वय से जेल बंदियों द्वारा बनाये गए कार्ड एवं प्लांटर से सम्मानित किया गया। वहीं विधिक जनजागरूकता प्रदर्शनी का नेशनल लोक अदालत के साथ प्रदेश की एकमात्र केंद्रीय जेल नर्मदापुरम की महिला बंदियों के अंजना स्वसहायता समूह द्वारा बनाई गई सामग्रियों की प्रदर्शनी लगाई गई। नेशनल लोक अदालत के अवसर पर बदलते भारत में नारीशक्ति की भागीदारी पर लॉ इंटरन्स हिमानी पाठक,अंकिता गौर, अंजलि लोवंशी, आरती, प्रार्थना, अनुराधा, संस्कार, शिवम, श्रेयांश मिश्रा, जुगल किशोर,पियूष,वंशिता, राधिका द्वारा नुक्कड़ नाटक किया गया। नारीशक्ति के सम्मान पंच जा योजना के प्रचार प्रसार
शासकीय विधि महाविद्यालय एवं नर्मदा विधि महाविद्यालय के छात्रा एवं छात्राओं द्वारा महिलाओं के विधिक अधिकारों पर विधिक जन जागरूकता सदभावना रैली स्वास्थ्य परीक्षण शिविर , बंदियों के बीच चित्रकला प्रतियोगिता आदि कार्यक्रम हुए।