

नर्मदापुरम / जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष शिवाकांत गुड्डन पांडेय मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी के 3 जनवरी को जिले के दौरे की तैयारी को लेकर आज ग्राम ब्यावरा, निमसाड़िया, बीसारोडा एवं घुघबासा पहुंचे। सर्वप्रथम जिला कांग्रेस अध्यक्ष शिवाकांत पांडेय कांग्रेस नेताओं के साथ ब्यावरा पहुंचे । जहां जे पी शर्मा, कांग्रेस नेता अभिषेक पटेल, गोलू शर्मा सहित आदि कांग्रेस जनों से से मुलाकात की। तत्पश्चात ग्राम निमसाडिया में वरिष्ठ कांग्रेस नेता चंद्रगोपाल मालैया के निवास स्थान पर पहुंचकर कांग्रेसजनों से मुलाकात की। इसी क्रम में ग्राम घुघबासा में सरपंच नवल पटेल, उपसरपंच नीरज पटेल के साथ ग्राम वासियों से चर्चा की। इस अवसर पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता ओम सेन, कांग्रेस नेता जितेंद्र सोलंकी, सरपंच नवल पटेल, जिला कांग्रेस प्रवक्ता अनिल रैकवार उपस्थित थे। इटारसी आने पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष गुड्डन पांडेय एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता ओम सेन जिला कांग्रेस प्रवक्ता अनिल रैकवार के पिता हेमराज रैकवार के जन्मदिन के अवसर पर उनके निवास स्थान पहुंचे एवं उन्हें शुभकामनाएं देकर उनकी लंबी आयु एवं उत्तम स्वास्थ्य की कामना की। यह जानकारी जिला कांग्रेस प्रवक्ता अनिल रैकवार द्वारा दी गईं।

