

नर्मदापुरम / शहर के रसूलिया क्षेत्र के कंचन नगर से विशाल चुनरी यात्रा निकाली गई । चुनरी यात्रा शहर के प्रमुख मार्ग होते हुए सेठानी घाट पहुंची । यहां मां नर्मदा को चुनरी चढ़ाई गई। जगह-जगह यात्रा का भव्य स्वागत किया गया। इस मौके पर नगर के कई गणमान्य नागरिक शामिल हुए। नर्मदा नदी के सेठानी घाट पर विधि विधान से मां नर्मदा की पूजा अर्चना विद्वान पंडित द्वारा कराई गई । तत्पश्चात नर्मदा जी को चुनरी चढ़ाई गई।इसके पश्चात भंडारा एवं प्रसादी का वितरण किया गया। इस मौके पर श्रीमती मनोरमा, गणेश प्रसाद गौर सहित अनेक श्रद्धालु शामिल हुए।

