नर्मदापुरम / श्रीमती सावित्री बाई, श्रीमती मीना वाजपेयी स्मृति साहित्य कला संस्थान राम नगर रसूलिया द्वारा नववर्ष स्नेह काव्य गोष्ठी का आयोजन वरिष्ठ साहित्यकार जगदीश वाजपेयी के मुख्य आतिथ्य एवं समाजसेवी मगन लाल गौर की अध्यक्षता में हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर काव्य गोष्ठी में डॉ. हरिओम दीक्षित “चैतन्य”, एस.एल.राजौरिया, सुभाष यादव भारती, खेमचंद यादवेश, गुलाब सिंह चौहान, एच.पी.मिश्रा, हीरा लाल यादव, राम शंकर ओझा, “नगर श्री” जगदीश वाजपेयी ने हास्य व्यंग और विभिन्न रसों से ओतप्रोत रचनाएं सुनाई । इस सूक्ष्म समन्वित काव्य गोष्ठी का संचालन सुभाष यादव भारती ने किया। शैलेष कुमार वाजपेयी ने आभार व्यक्त किया। अंत में गोष्ठी समापन पर स्नेह भोज का आयोजन भी किया गया।

