नर्मदापुरम / नए वर्ष के पहले दिन अखंड मंडलेश्वर धाम डोंगरबाड़ा में हजारों श्रद्धालुओं ने किए जगन्नाथ प्रभु के दर्शन। नए साल का जश्न अलग-अलग तरीके से मनाया जाता है। नव वर्ष के प्रथम दिन गुरुवार को ग्राम डोंगरवाड़ा में अखंड मंडलेश्वर धाम में आज सुबह से ही भक्तों की लंबी-लंबी लाइन लगी रही और बारी बारी से इंतजार कर अपने अराध्य का दर्शन कर आशीर्वाद लिया। सनातन धर्म की यही पहचान है जो कि आज भी दिखाई देती है। जिस तरह से नव वर्ष को पश्चिमी देशों में मनाया जाता है ठीक उसके विपरीत भारत की सभ्यता जो आज भी विश्व में जानी जाती है, वह आज दिखाई दी।

