नर्मदापुरम / नव वर्ष 2026 के भक्तिमय स्वागत हेतु नर्मदापुरम् कला जगत द्वारा जय जगन्नाथ•जय जगदानंदी “मंगलगान” कार्यक्रम अखंड मंडलेश्वर धाम, नर्मदा आश्रम, डोंगरवाड़ा, नर्मदापुरम् में दिनांक 1 जनवरी 2026 गुरुवार को आयोजित किया गया। भक्तिरस से सजे कार्यक्रम में नर्मदांचल के श्रेष्ठ कलाकारों क्रमशः शिवांगी दुबे ओझा, डॉ. दीक्षा दुबे, वैशाली शर्मा मिश्रा, कमल झा, रितु कुलश्रेष्ठ, श्रीराम परसाई, डॉ. नमन तिवारी ने अपनी प्रस्तुति दी। तबला संगत आनंद नामदेव और सक्षम पाठक ने की। सभी कलाकारों का स्वागत बाबाजी प्रसाद दास ने किया। कार्यक्रम में पूर्व विधायक पंडित गिरिजा शंकर शर्मा, तबलावादक रामसेवक शर्मा, वरिष्ठ कवि प्रदीप दुबे दीप, कर सलाहकार प्रणव देशवाल, शिवमंगल चौहान सहित सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु श्रोता उपस्थित रहे। अंत में विजय पालीवाल ने आभार व्यक्त किया। नर्मदा आश्रम के कर्ताधर्ता बाबाजी प्रसाद दास ने बताया कि इस वर्ष से मंगलगान कार्यक्रम प्रतिवर्ष एक जनवरी को आयोजित किया जायेगा।

