
इटारसी / मध्य प्रदेश की भाजपा सरकार की लापरवाही के चलते इंदौर मे दूषित पेयजल की सप्लाई से 8 लोगो की जान असमय चली गई। जिस पर सत्ता के मद मे चूर भाजपा के मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने मीडिया के सवाल पूछने पर जो पत्रकारिता और मीडिया की बेइज्जती की तथा जिस प्रकार की भाषा और शब्दावली का प्रयोग किया जो भाजपा की मानसिकता को दर्शाती है। इसके विरोध में मध्य प्रदेश कांग्रेस सेवा दल यंग ब्रिगेड के प्रदेश अध्यक्ष गजानंद तिवारी के निर्देश पर पूरे प्रदेश मे सेवा दल यंग ब्रिगेड द्वारा भाजपा और उसके कुंठित मंत्रि की सद्बुद्धि एवं सन्मति के लिए विरोध स्वरूप कार्यक्रम किया जाएगा। इसी तारतम्य मे इटारसी नगर कांग्रेस सेवा दल नगर अध्यक्ष (मुख्य संगठक) दिलीप गोस्वामी (पार्षद) के द्वारा यंग ब्रिगेड एवं समस्त कांग्रेस जनों के साथ मिलकर जय स्तंभ चौक इटारसी पर खुले मंच से विरोध स्वरूप सन्मति प्रदान करने के लिए कार्यक्रम किया जाएगा एवं कांग्रेस जन को आमंत्रित किया है। इंदौर में दूषित पानी पीने से कालकवलित लोगो को श्रद्धांजलि भी दी जाएगी। कल दिनांक 2 जनवरी दिन शुक्रवार शाम 5 बजे।

