
नर्मदापुरम / जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष शिवाकांत गुड्डन पांडेय ने बताया कि मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी का 3 जनवरी दिन शनिवार को भोपाल से सड़क मार्ग से होते हुए दोपहर 1:00 बजे ग्राम निमसाड़िया एवं दोपहर 2:00 बजे भीलाखेड़ी में आगमन होगा। सर्वप्रथम निमसाडिया में जीतू पटवारी ग्राम पंचायत कांग्रेस कमेटी गठन के कार्यक्रम में शामिल होंगे एवं किसानों के साथ चर्चा एवं कांग्रेस जनों से मुलाकात करेंगे । ग्राम निटाया, ब्यावरा, उंदाराखेडी, बम्मनगांव, बीसारोडा, घुघबासा में सरपंच नवल पटेल द्वारा बोरतलाई, धुरपन में स्वागत होगा। तत्पश्चात कार्यक्रम स्थल भीलाखेड़ी में ग्राम पंचायत कांग्रेस कमेटी गठन के कार्यक्रम में शामिल होंगे एवं किसानों से चर्चा करेंगे। जिला कांग्रेस अध्यक्ष शिवाकांत गुड्डन पांडे कांग्रेस के वरिष्ठ नेता चन्द् गोपाल मलैया, कांग्रेस नेता जितेंद्र सोलंकी, समस्त कांग्रेस जनों से अधिक से अधिक संख्या कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की है। जिला कांग्रेस प्रवक्ता अनिल रैकवार द्वारा उक्त जानकारी दी गई।

