

नर्मदापुरम / नगर की सड़कों को अवरूद्ध कर व्यवसाय कर रहे लोगों पर प्रतिदिन कार्रवाई की जा रही है। फल एवं सब्जी के ठेले वालों को प्रतिदिन उनके निर्धारित स्थानों पर पहुंचाया जा रहा है। नगर में लगे अवैध होर्डिंग भी हटाए जा रहे हैं। अतिक्रमण दल सहप्रभारी सुनील राजपूत ने बताया कि नपाध्यक्ष नीतू यादव एवं मुख्य नगरपालिका अधिकारी हेमेश्वरी पटले के निर्देश पर अतिक्रमण दस्ता द्वारा प्रतिदिन कार्रवाई की जा रही है। नगर में चहुंओर अतिक्रमण दल द्वारा कार्रवाई कर फल एवं सब्जी के ठेले वालों को निर्धारित स्थान पर पहुंचाया जा रहा है। साथ ही हिदायत दी जा रही है कि नगर की सड़कों को अवरूद्ध कर व्यवसाय न करें। श्री राजपूत ने बताया कि इसके साथ ही एनएमवी कालेज के सामने लगे अवैध होर्डिंग को भी हटाया गया है।
नपाध्यक्ष नीतू यादव ने नगर के फल सब्जी विक्रेताओं से अपील की है कि वे नगर की सड़कों को किसी भी प्रकार से अवरूद्ध न करें। अपना व्यवसाय निर्धारित स्थान पर ही करें। अन्यथा नपा के अतिक्रमण दस्ता द्वारा जब्ती और जुर्माने की कार्रवाई की जाएगी।

