


नर्मदापुरम / बुधवार को विकासखंड माखननगर के ग्राम भानपुर में समोन–भानपुर–बागलखेड़ी सड़क निर्माण कार्य (लंबाई 5.50 कि.मी., लागत 875.05 लाख रुपये) का भूमिपूजन सोहागपुर विधायक विजयपाल सिंह द्वारा किया गया। इस अवसर पर विधायक विजयपाल सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि यह सड़क क्षेत्र के ग्रामीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी तथा आवागमन को सुगम बनाकर क्षेत्र को विकास की नई दिशा देगी। उन्होंने कहा कि सोहागपुर विधानसभा क्षेत्र में लगातार सड़कों का जाल बिछाया जा रहा है, जिससे ग्रामीणों को सीधा लाभ मिल रहा है। विधायक श्री सिंह ने यह भी कहा कि प्रदेश सरकार निरंतर विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से आम जनता को लाभान्वित कर रही है और बुनियादी ढांचे को सशक्त बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। कार्यक्रम में भाजपा उपाध्यक्ष निखिलेश चतुर्वेदी, बबली पारासर, आरी मंडल अध्यक्ष विपिन यादव, संजय अग्रवाल, दीपक वर्मा, ग्राम सरपंच रामभरोस यादव, जनपद सदस्य संतोष उइके, सरपंच उमराव यादव, सुमेर सिंह, सोमेश खंडेलवाल, रविशंकर यादव, जगदीश यादव, मदन शर्मा, उपयंत्री श्री चौहान, ठेकेदार संतोष जैन सहित संबंधित अधिकारी, पार्टी कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे।

