
नर्मदापुरम / पुलिस अधीक्षक साई कृष्णा के मार्गदर्शन, अतिरिक्त पुलिस अभिषेक राजन एवं अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) जितेंद्र पाठक के निर्देशन में थाना कोतवाली पुलिस द्वारा चोरी की घटना का पर्दाफाश किया गया। उक्त प्रकरण मे एसी यूनिट आउटडोर के पार्ट्स एवं 06 जाली कुल मशरुका कीमत करीबन 90,000/- को बरामद करने मे सफलता प्राप्त की है। ज्ञात हो की दिनांक 24/12/25 को फरियादी संजय रुसिया पिता जमना प्रसाद रुसिया उम्र 57 वर्ष नि. वार्ड क्रमांक 30 ग्वालटोली काली मंदिर के पास नर्मदापुरम ने रिपोर्ट की थी कि अज्ञात व्यक्तियों द्वारा इतवारा बाजार नर्मदापुरम स्थित दुकानों पर लगे एसी आउटडोर यूनिट को तोड़कर उसके अंदर के पार्ट्स को अज्ञात व्यक्तियों द्वारा चोरी किए गए है। उक्त रिपोर्ट पर थाना कोतवाली नर्मदापुरम में अज्ञात आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 1027/25 धारा 303(2) बीएनएस का पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया था। प्रकरण में विवेचना के दौरान घटनास्थल का निरीक्षण कर तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर अज्ञात आरोपी को परवेज़ खान पिता इशाक खान उम्र 31 वर्ष नि. ईदगाह फाटक के पास रामगंज नर्मदापुरम के रूप में ज्ञात किया गया। जिसने पूछताछ पर बताया कि उक्त आउटडोर उसके द्वारा तोड़कर आउटडोर के अंदर का सामान निकालकर शेख मुस्ताक पिता शेख गुलबहादुर नि. राठौर बिल्डिंग के पास नर्मदापुरम को बेच दिये थे। उक्त प्रकरण में आरोपी 1. परवेज़ खान पिया इशाक खान उम्र 31 वर्ष नि. ईदगाह फाटक के पास रामगंज नर्मदापुरम एवं 2. शेख मुस्ताक पिता शेख गुलबहादुर नि. राठौर बिल्डिंग के पास नर्मदापुरम के विरुद्ध विधिसंगत कार्यवाही की गयी है। प्रकरण में चोरी एसी यूनिट आउटडोर के पार्ट्स एवं 06 जाली कुल मशरुका कीमती करीबन 90,000/- को बरामद किया गया है, प्रकरण की विवेचना जारी है। उक्त कार्यवाही में मुख्य भूमिका निरी. कंचन सिंह-थाना प्रभारी थाना कोतवाली नर्मदापुरम, सउनि. संजय रघुवंशी, प्र.आर. रितेश यदुवंशी, आर. पंकेश, आर. अजमेश चंद्रोल, आर. आशीष राजपूत आर. वैभव एवं आर. हरीश की रही।

