
नर्मदापुरम / आगामी 18 जनवरी 2025 को नर्मदापुरम की माधव बस्ती में हिंदू सम्मेलन होने जा रहा है । जिसकी की कार्ययोजना हेतु मातृ शक्ति द्वारा बैठक आहुत की गई । हिन्दू सम्मेलन को सफल बनाने के लिया मातृ शक्तियो ने बनाई टोली घर घर पीले चावल दे कर आमंत्रण देगी । 18 जनवरी को जगदीशपुरा, राजा मोहल्ला, तारहाता, भीलपुरा, बी टी आई से कलश यात्रा निकलेंगी, सभी घरों पर लगाए जाएंगे भगवा रंग के ध्वज होंगे। सांस्कृतिक कार्यक्रम और 5000 हजार लोगों को भोजन प्रसादी कराई जाएगी। बैठक में अपर्णा श्रीवास्तव, बिंदिया माझी, अनुज मिश्रा, आशा नामदेव, भारती नामदेव, शकुन जैन, सुनीता चौरसिया, माया मांडली, मनोरमा गोस्वामी, मंजू गोस्वामी, प्रीति कोमरे, सुनीता चौरसिया, शकुन जैन, सुबना माझी, सुनीता माहुले मातृशक्ति उपस्थित रही।

