नर्मदापुरम / मंगलवार को रामकृष्ण विवेकानंद वेदान्त समिति नर्मदापुरम ने शीतकालीन राहत कार्य के अंतर्गत केसला ब्लॉक के आदिवासी ग्राम जालीखेड़ा आंगनवाड़ी केंद्र में 43 बच्चों को स्वेटर, मोजे और टोपी वितरित की गई। श्री माँ शारदा देवी ग्रामीण परियोजना के अंतर्गत विटलान बी कॉम्प्लेक्स सीरप भी दिया गया एवं 12 गर्भवती/धात्री महिला को प्रोटीन पाउडर और विटलान बी कॉन्प्लेक्स सीरप दिया गया। इस केंद्र में बच्चों की कुल संख्या 65 है। समिति के अध्यक्ष बिरेशा नंद स्वामी के मार्गदर्शन में यह कार्य किया जाता है।

