

नर्मदापुरम / आयोजन समिति के अध्यक्ष ने बताया कि लायंस क्लब के संविधान के तहत प्रतिवर्ष डिस्ट्रिक्ट गवर्नर की विजिट का आयोजन में उन्हें वर्ष भर किए सामाजिक कार्यों का विवरण प्रस्तुत किया जाता है।
इस वर्ष की सामाजिक गतिविधियों में चार ब्लड डोनेशन कैंप, स्वास्थ्य परीक्षण शिविर वृद्ध जन पार्क में लगाया गया। मानसिक स्वास्थ्य परीक्षण (मेंटल हेल्थ चेकअप) पर कार्यशाला का आयोजन किया गया। वृद्ध आश्रम में सूखा अनाज वितरित किया गया। निःशक्त विशेष विद्यालय में ठंड से बचने के लिए गद्दे प्रदान किए गए। गर्ल्स स्कूल कमिश्नर कॉलोनी एवं हायर सेकेंडरी स्कूल कोठी बाजार में गरीब बच्चों को स्वेटर वितरण किया गया। सोमवार को 100 कंबल गरीबों को प्रदान किए गए। हर्बल पार्क में पौधा रोपण किया गया एवं अनेक कार्य क्लब की ओर से किए गए। कार्यक्रम में लायंस क्लब के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर लायन प्रवीण वशिष्ठ एवं लायन रेनू वशिष्ठ उज्जैन से पधारे। आयोजन समिति अध्यक्ष एमजेएफ लायन डी एस दांगी, सचिव लायन मोहित चौकसे, लायन अध्यक्ष लायन निशांत फौजदार, सचिव लायन पवन शुक्ला, कोषाध्यक्ष लायन चंद्रशेखर शर्मा, जॉन चेयरपर्सन एस के बरेली, जीएमटी कोऑर्डिनेटर के एस राजपूत, लायन श्रीमती राजपूत, एम ओ सी ललित सोनी, लायन समर्पित सोनी, पी एम जे एफ मुन्ना लाल जैन, रीजन चेयरपर्स ऑन एमजीएफ डॉक्टर अतुल सेठा, पूर्व अध्यक्ष एमजेएफ डॉक्टर जे पी मालवीय, अमोल, लायन अनिल अग्रवाल, लायन राकेश चौहान, लॉयर हरि सिंह चौहान, लायन कामेश जायसवाल , लायन रामकुमार गुवरेले, लायन श्रीमती गुबरेले, लायन पुष्पेश पालीवाल, लायन राजेंद्र सिंह राजपूत माखन नगर, लायन भारती दांगी एवं अन्य सदस्य उपस्थित रहे। सोमवार को क्लब के नए सदस्यों ने शपथ ली जिसमें लायन श्रीमती रत्ना बरेली, लायन शिवमंगल चौहान, लायन श्रीमती नीलू चौहान, लायन ओमप्रकाश बावरिया, लायन रामकुमार चौधरी, लायन श्रीमती अग्रवाल ने शपथ ली।

