

नर्मदापुरम / कृषि उद्योग विकास निगम की डायरेक्टर स्मारिका सिम्मी पटेल के निज निवास पर पधारी भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय सचिव डॉ. अलका गुर्जर का निगम संचालक सिम्मी पटेल के निवास पर आगमन हुआ। सिम्मी पटेल ने अलका गुर्जर का शाल श्रीफल माँ नर्मदा का चित्र भेंटकर स्वागत किया। अल्का गुर्जर ने सिम्मी पटेल को उनके जन्मदिवस पर अनेकों शुभकामनायें दी और उज्जवल भविष्य का आशीर्वाद दिया। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी की उपाध्यक्ष सीमा सिंह एवं भारतीय जनता पार्टी की जिला अध्यक्ष प्रीति शुक्ला ने भी सिम्मी पटेल को जन्मदिवस की बधाई दी।

