सिवनी मालवा / व्यास कॉलोनी में आज पांचवे दिन राम कथा का आयोजन राम फेरी मंडल के द्वारा किया जा रहा है। जिसमें सोमवार को राम विवाह का वर्णन अयोध्या उत्तर प्रदेश से पधारे श्री श्री 108 श्री रामदेव दास जी महाराज के मुखारविंद से समस्त श्रोतागणों को सुनाया गया। इस अवसर पर राम फेरी मंडल के अध्यक्ष बृज किशोर लौवंशी, विष्णु लौवंशी, रामकृष्ण लौवंशी, विनोद कुशवाहा, विष्णु मालवीय, रामावतार ठेकेदार, इरपाचे बाबू, शोभा बाई, सरिता बाई एवं समस्त राम फेरी मंडल के सदस्यों ने सभी भक्तगणों का श्रोतागणों का आभार प्रदर्शन किया।

