
नर्मदापुरम / स्वदेशी अपनाएं देश बचाएं के उद्देश्य को लेकर स्वदेशी संकल्प रथ यात्रा नर्मदापुरम के नमन नर्मदा गार्डन से स्वदेशी जागरण मंच की संकल्प यात्रा को केशरिया झंडी दिखाकर दर्शन सिंह चौधरी सांसद ने रवाना किया। यात्रा नगर के मुख्य मार्गों से होती हुई वाहन रैली के साथ जय स्वदेशी जय जय स्वदेशी के उदघोष लगाते हुए श्रीराम चौक नए जयस्तंभ पर पहुंची। मुख्य बाजार में एल ई डी पर रिटेल एफडीआई से संबंधित व्यापारियों और जनता को जागरूक करने वाली फिल्म दिखाई गई। नुक्कड़ सभा में संजय शर्मा, कौशलेश तिवारी विभाग प्रमुख जन अभियान, डाॅ.योगेश मोहन सेठा विभाग संयोजक आदि ने अपने उद्बोधन में अपने दैनिक जीवन में स्वदेशी वस्तुओ को अपनाने का आग्रह किया । वोकल फॉर लोकल बनकर स्थानीय वस्तुओ का महत्व बताए। व्यापारीगण से भी स्वदेशी वस्तुओ का क्रय-विक्रय करने का आग्रह किया। विदेशी कंपनियों के भ्रामक विज्ञापन व आकर्षित करने वाले लोभ से बचकर रहने की चेतावनी दी और स्वदेशी का संकल्प कराया । इसके पूर्व साहू समाज के परिवार मिलन समारोह में स्वदेशी का संकल्प पवन पाटीदार ने दिलाया । आभार कैट अनिल अग्रवाल जिलाध्यक्ष ने किया । कार्यक्रम में श्रीनारायण खंडेलवाल, राजकुमार खंडेलवाल, महेंद्र चौकसे, स्वदेशी जागरण मंच के इंद्र मोहन दुबे, घनश्याम पवार, संजय शर्मा जिला सहसंयोजक, भारती शर्मा तहसील संयोजक दशरथ तिवारी, मेघराज यादव, तारा मालवीय, रीतेश विश्वकर्मा, यश शर्मा, कुश खंडेलवाल, सी एन राजपूत, अनूप दुबे, प्रदीप जैन, राहुल पटवा, आदित्य सेठा, उदित द्विवदी, सुरेश मूलचंदानी, राम नवलानी, पं. वैभव शर्मा, मनोहर बड़ानी, गोविंद मूलचंदानी, गौरव सेठ, नीतेश खंडेलवाल, सतीश बडानी, अजय रतनानी, सुरेश मूलचंदानी आदि कैट के पदाधिकारीगण उपस्थित थे।

