
नर्मदापुरम / नपा के हाका दल द्वारा प्रतिदिन आवारा पशुओं को नगर सीमा से किए जा रहे हैं। सोमवार को हाका दल द्वारा 27 आवारा पशुओं को नगर सीमा से बाहर किया गया है। हाका दल प्रभारी गगन सोनी ने बताया कि नपाध्यक्ष नीतू महेंद्र यादव एवं मुख्य नगरपालिका अधिकारी हेमेश्वरी पटले के निर्देश पर आवारा पशुओं को नगर सीमा से बाहर किया जा रहा है। सोमवार को हाका दल द्वारा विशेष अभियान चलाकर नगर में आवारा घूम रहे सांडों को कड़ी मशक्कत के बाद पकड़ा और उन्हें नगर सीमा से बाहर किया गया। यह कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। नपाध्यक्ष नीतू यादव ने नगर के पशु पालकों से आग्रह किया है कि वे अपने पशुओं को खुला न छोड़ें वे सड़क पर घूमते हैं जिससे इससे दुर्घटना होने की संभावना रहती है। आप अपने पशुओं को घर पर ही बांधकर रखें और उनकी देखभाल करें।

