

तवानगर / बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना अंतरगत वार्षिक कैलेंडर अनुसर गतिविधियों का योजना महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा किया जा रहा है। सेक्टर पर्यवेक्षक चेतना ढीवरे द्वारा बताया गया कि कार्यक्रम के तहत सोमवार को ग्राम पंचायत तवानगर में शासकीय मध्यमिक कन्या शाला में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। उनके द्वारा बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के महत्व एव बेटियों के कम होते लिंगानुपात पर गंभीर चर्चा की गई। बेटी की स्वास्थ्य सुरक्षा और सम्मान की जानकारी दी गई। उपस्थित बालिकाओ को भ्रुण हत्या, घरेलु हिंसा, पोस्को ऐक्ट एवम अन्य सामाजिक कुरितियो पर चर्चा की गयी। कार्यक्रम में रंगोली, मेहँदी, चित्रकारी प्रतियोगिता आयोजित की गई। विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम में बाल विवाह के खिलाफ सभी को शपथ दिलाई गईं। स्कूल की प्रभारी प्राचार्य पार्वती सोनी का विशेष योगदान रहा। कार्यक्रम में पूनम बान आंगनवाड़ी कार्यकर्ता नफीसा, ऋतु, सोनम, अज़रा, रेखा, यशोदा, राजेंद्री, दीपा एवं महिलाएं उपस्थित थीं।

