
नर्मदापुरम / अखिल भारतीय स्तर की सामाजिक संस्था जन परिषद के अध्यक्ष एवं पूर्व डीजीपी एन के त्रिपाठी, संस्था के प्रांतीय उपाध्यक्ष डॉ. ओ एन चौबे, चैप्टर अध्यक्ष पीयूष एवं वूमेन विंग की अध्यक्ष श्रीमती नीरजा फौजदार की अनुशंसा पर सुप्रसिद्ध फिल्म डायरेक्टर, गायक कमल झा को नर्मदापुरम चैप्टर का कार्यकारी अध्यक्ष मनोनीत किया है । जन परिषद के संयोजक रामजी श्रीवास्तव एवं कमल झा के अनुसार जन परिषद राष्ट्रीय स्तर की सामाजिक संस्था है, जो कि गत 36 वर्षों से सामाजिक एवम् रचनात्मक कार्यों में सक्रिय होने के साथ साथ, कई ऐतिहासिक एवम् अभूतपूर्व संदर्भ ग्रन्थों का प्रकाशन कर चुकी है। संस्था पर्यावरण पर ग्यारह अंतरराष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस आयोजित कर चुकी है । अगली कॉन्फ्रेंस बैंकॉक और मलेशिया में होगी । संस्था के इस समय पूरे देश में 300 से अधिक एवम् विदेशो में 7 चैप्टर्स बन चुके हैं। संस्था प्रतिवर्ष उन व्यक्तियों को अलंकृत करती है जो कि रचनात्मक एवम् सामाजिक सुधार के कार्यों को मूर्तरूप दे रहे हैं। संस्था का मुख्य आधार मानवीय, सामाजिक एवम् राष्ट्रीय दृष्टिकोण है।

