

सिवनी मालवा / राम कथा के चौथे दिन आज भगवान श्री रामचंद्र जी के जन्म उत्सव का वर्णन अयोध्या उ. प्र. से पधारे संत श्री श्री 108 रामदेव दास महाराज के मुखारविंद से किया गया। इस ज्ञान रूपी गंगा में श्रोतागणों द्वारा गोता लगाया गया। इस अवसर पर दूर दूर से आए सभी ग्राम वासी एवं नगरवासी भव्य संख्या में उपस्थित हुए। कथा सुनने आए सभी श्रद्धालुओं का राम फेरी मंडल सिवनी मालवा ने किया हार्दिक-हार्दिक स्वागत बंधन एवं आभार माना गया।

