नर्मदापुरम / सोमवार को वैश्य महासम्मेलन मध्यप्रदेश की मासिक बैठक का आयोजन होटल ओशीन में किया गया। जिसमें सर्व सम्मति से यह प्रस्ताव पारित हुआ कि ठंड बहुत बढ़ रही है, हम सब वैश्य महासम्मैलन मध्यप्रदेश नर्मदापुरम शाखा मिलकर विवेकानंद घाट पर आये श्रद्धालुओं को संक्रांति पर ऊनी वस्त्र में ऊनी साल वितरित करेगें, ताकि श्रद्धालुओं को ठिठुरन भरी ठंड से राहत मिले। आयोजन में संभागीय अध्यक्ष नीरजा फौजदार, जिला उपाध्यक्ष माया अग्रवाल, नगर अध्यक्ष शारदा जैन, निशुल्क कोचिंग प्रभारी सुषमा गुप्ता, जयंती जैन, नीता ओशीन, संध्या मंहत, आशा खण्डेलवाल, अनीता आर एल जैन, सुनीता अग्रवाल, ज्योति अग्रवाल, अनीता अरुण जैन, भारती, भावना चावरा, रचना मस्ते, अरमान जैन, कीर्ति अग्रवाल, अर्चना अग्रवाल, रेखा अग्रवाल, अंजू ओशीन, शिखा खंडेलवाल, नेहा अग्रवाल, उषा गुप्ता आदि उपस्थित थी। सभी ने आगामी होने वाले कार्यक्रम में सहभागी होने की बात कही एवं धन्यवाद ज्ञापित किया।

