
पिपरिया / हाल ही में न्यायालय पिपरिया में अधिवक्ता संघ के चुनाव संपन्न हुए। अधिवक्ता संघ के चुनाव में कतिया समाज के निष्ठावान सरल सुलभ कर्मठ एवं युवा ऊर्जावान अधिवक्ता धर्मेंद्र नागवंशी को अधिवक्ता संघ का अध्यक्ष निर्वाचित होने के अवसर पर संत भूरा भगत आयोजन समिति के द्वारा बैंक कॉलोनी स्थित सामाजिक भवन में स्वागत सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। स्वागत एवं सम्मान समारोह में नवनियुक्त अध्यक्ष धर्मेंद्र नागवंशी का सामाजिक जनों ने उन्हें पुष्प माला पहनकर गर्म जोशी के साथ स्वागत एवं सम्मान किया। इस अवसर पर कृष्ण गोपाल सूर्यवंशी शिक्षक, राकेश पगारे, राजेश कुमार ग्यारसे, राकेश धारसे ने अपने विचार रखें। धर्मेंद्र नागवंशी ने सजातीय बन्धुओं को संबोधित करते हुए कहा कि वह पूर्ण निष्ठा एवं कर्तव्य के साथ अपने अध्यक्ष पद का संचालन करेंगे वह जरूरतमंदों एवं दीन दुखियों की मदद के लिए हर संभव मदद के लिए तैयार रहेंगे तथा ऐसे जरूरतमंद व्यक्ति जो शासन की योजनाओं से वंचित हैं, उन्हें हर संभव मदद दिलाने का प्रयास करेंगे तथा दूरस्थ ग्रामीण अंचलों में विधिक सेवा प्राधिकरण के अंतर्गत लगाने वाले शिवरों को समय-समय पर आयोजित कराकर लोगों को कानून के प्रति जागरूकता लाने के लिए उन्हें प्रोत्साहित करेंगे। उन्होंने सम्मान समारोह आयोजित करने वाले समिति के प्रति भी अपनी कृतज्ञता जताते हुए आभार माना। सम्मान समारोह में संत भूरा भगत आयोजन समिति के अध्यक्ष राकेश पगारे, राजेश कुमार ग्यारसे, तेजराम आरसे, विनोद नागौत्रा उर्फ (गुड्डू अन्ना), कृष्ण गोपाल सूर्यवंशी शिक्षक, योगेश दत्त नाग, राकेश धारसे , रविशंकर आम्रवंशी, योगेश नागवंशी, अंकित जवारिया, बारेलाल जावरिया शिक्षक, दिनेश ढाकरिया, अनिल नागवंशी ठेकेदार, पूरन नागवंशी सहित सामाजिक जन विशेष रूप से उपस्थित रहे, अंत में सभी के प्रति आभार अमित जावरे ने माना।

