

नर्मदापुरम / सुप्रीम कोर्ट स्पोर्ट्स एसोसिएशन के तत्वाधान में लखनऊ में आयोजित ऑल इंडिया एडवोकेट्स क्रिकेट टूर्नामेंट में मध्य प्रदेश हाई कोर्ट के टीम 13 साल बाद खेलने गई । जिसमे मध्य प्रदेश एडवोकेट स्पोर्ट्स एसोसिएशन ने नर्मदापुरम के अधिवक्ता दीपक तिवारी को टीम का कोच बनाया था और उनके प्रयासों से मध्य प्रदेश की टीम ने सुप्रीम कोर्ट, उत्तर प्रदेश हाई कोर्ट, मद्रास हाई कोर्ट की टीम को हराया और प्लेट फाइनल जीतकर ट्रॉफी पर कब्जा किया। मध्य प्रदेश क्रिकेट टीम में संपूर्ण मध्य प्रदेश के खिलाड़ी अधिवक्ताओं का ट्रायल से लेकर टीम चुनी थी। अधिवक्ता संघ सचिव मनोज जराठे ने बताया कि फाइनल मैच में दीपक तिवारी ने ही मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय टीम की कप्तानी भी की है। इस ऐतिहासिक जीत पर वरिष्ठ अधिवक्ता एस एस ठाकुर, सुबोध तिवारी, जितेंद्र तिवारी, बसंत चौहान, के के जराठे, विनोद दीवान, एस एस पटेल संघ अध्यक्ष दीपक जैन, उपाध्यक्ष मनोज यादव, सहसचिव क्षमा चौहान, ग्रंथपाल पी डी चौरे, कार्यकारिणी सदस्य सी के कुरापा, सौरभ तिवारी, अभिषेक दीक्षित, प्रकाश कुशवाहा ,दीपक सोन और पूर्व अध्यक्ष के के थापक, प्रशांत तिवारी, रमन पालीवाल, प्रदीप चौबे, दिलीप नामदेव, कन्हैयालाल मसानिया, योगेंद्र रावत, बृजेश शर्मा, अजय तिवारी, बलवंत ठाकुर, राजा चौहान, विजया कदम, कुसुम तोमर, मालती वर्मा, शमशाद खान, अफरोजा खान, अधिवक्ता नितेश गौर, संजेश राजपूत, महेंद्र चौरे, भूपेंद्र वर्मा, जितेंद्र गौर, माधव हरने, आदित्य तिवारी, सुरेंद्र राजपूत, श्रीप्रकाश दुबे, आशीष ठाकुर, दिलीप ठाकुर, मनीष शर्मा, योगेश पटेल, प्रकाश शुक्ला, कल्पेश दुबे, अखिलेश मिश्रा, अजय श्रीवास्तव, एस आर सोनी, हेमेंद्र ठाकुर, अनंत गौर, सफीक खान, पुरुषोत्तम व्यास, संदीप दुबे, धर्मेंद्र दुबे, अभिषेक तिवारी, तरुण पांडे, संजीव अहिरवार, सुंदर वर्मा, ललित अहिरवार, विनीत वर्मा, शेखर रूसिया, आशुतोष दुबे, आनंद गिरि, राकेश बाथरे, भागीरथ मीणा, किशन मीणा, रितेश विश्वकर्मा, विजेंद्र राजपूत, राजेश मालवीय एवं अन्य अधिवक्ताओं ने बधाई दी।

