
नर्मदापुरम / रविवार को ग्राम रायपुर अहिरवार मोहल्ले में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के 141 वे स्थापना दिवस के अवसर पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं संविधान निर्माता बाबा साहब अम्बेडकर के चित्र पर माल्यार्पण कर उनको याद करते हुए स्थापना दिवस मनाया गया। जिसमें ग्रामीन जनो और कांग्रेस कार्यकर्ताओं मे शिरकत की ब्लॉक अध्यक्ष ग्रामीण अनुराग मलैया ने बताया कि कांग्रेस पार्टी का इतिहास त्याग, बलिदान और समर्पण से भरा हुआ है, इस देश की बुनियाद कांग्रेस के बिना अधूरी है। कार्यक्रम प्रमुख रूप से पूर्व सरपंच शंकर चौहान, तेजराम पटेल, पूर्व जनपद सदस्य मदन अहिरवार, वरिष्ठ कांग्रेसी कोमल सैनी, अनिल चौरे, संतोष अहिरवार, अशोक गोलियां, मनमोहन अहिरवार, दिलीप अहिरवार, फूलचंद अहिरवार, मनोहर लाल अहिरवार, विपत राम अहिरवार, सोनू चौरे, सागर चौरे, मुकेश चौरे आदि उपस्थित रहे।

