


सिवनी मालवा / विधायक प्रेमशंकर वर्मा एवं साहू समाज प्रदेशाध्यक्ष अशोक साहू के नेतृत्व में भव्य स्वागत किया गया। हजारों की संख्या में पिछड़ा वर्ग की जनता ने जगह जगह स्वागत सत्कार किया। भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष पवन पाटीदार ने नर्मदापुरम ज़िले के पिछड़ा वर्ग के लोगों का अभिवादन किया। भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष पवन पाटीदार का यह ज़िले का प्रथम प्रवास हैं। सिवनी मालवा के ग्राम पगढाल, बनापुरा, विधायक कार्यालय बघवाडा, डोलरिया, सावलखेड़ा, रोहना के पश्चात पं. दीनदयाल उपाध्याय प्रतिमा पर माल्यार्पण गुप्ता ग्राउंड नर्मदापुरम, कार्यकर्ता सम्मेलन जिला भाजपा कार्यालय नर्मदापुरम, स्वागत समारोह नमन नर्मदा गार्डन नर्मदापुरम, सौजन्य भेंट पं. सोमेश परसाई, मां नर्मदा पूजन सेठानी घाट नर्मदापुरम, मीसाबंदी शंभु सोनकिया से भेंट के पश्चात भोपाल प्रस्थान करेंगे । भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष पवन पाटीदार ने सम्बोधित करते हुए कहा कि भाजपा ने पिछड़ा वर्ग के लिए बोर्ड का गठन के साथ साथ पिछड़ा वर्ग के उत्थान के लिए बहुत काम किए हैं, पिछड़ा वर्ग की जनसंख्या 57% है, उनके उत्थान के लिए हम आगे भी बहुत काम करेंगे । स्वागत करने बालो में विधायक डाक्टर सीतासरन शर्मा, प्रेमशंकर वर्मा, विजय पाल सिंह, प्रीति शुक्ला, दिनेश शर्मा, लोकेश तिवारी, पंकज चोरे, हंस राय, अशोक साहू, जयकिशोर चौधरी, अमित चौधरी, रामकृष्ण वर्मा, आलोक वर्मा, दिनेश मेहतो, मयंक मेहतो, रोहित मंडलोई, शिवप्रसाद यादव, विनय जानू, यश पवार, भगवानदास आदि भाजपा के कार्यकर्तागण एवं पिछड़ा वर्ग की जनता जनार्दन ने पुष्पगुच्छ एवं पुष्प मालार्पण ढोल बजाकर एवं आतिशबाजी कर स्वागत किया गया ।

