
बनखेड़ी / हमारे जीवन में खेल का महत्व शारीरिक, मानसिक और सामाजिक विकास के लिए बहुत ज्यादा जरूरी हैं। खेल महाकुंभ के तृतीय दिवस संत रावतपुरा सरकार इंटरनेशनल स्कूल में सांस्कृतिक और खेल गतिविधियां जारी हैं, जिसका आनंद बच्चों के पालक एवं अन्य गणमान्य नागरिक ले रहे हैं। आज के दिन की कश्मीरी थीम को लेकर बच्चों ने शानदार सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये। आयोजित सुबह के कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में बनखेड़ी नगर के गणमान्य नागरिक भागीरथ मिश्रा, राजेन्द्र बसेड़िया, श्रीमति विद्या पाठक, रामबाबू जावधिया, दिलीप साहू, राजकुमार शर्मा, विमल राकेश, संजय जैन, प्रशांत पचौरी, कृष्ण गोपाल तिवारी, नर्मदाप्रसाद शर्मा, जागेश्वर पुरी गोस्वामी, पवन राजपूत, मोहब्बत पटेल ने खेल महाकुंभ में उपस्थित होकर बच्चों का उत्साहवर्धन किया। दोपहर के समय शिवराम शास्त्री, योगेश शर्मा, मुकेश बसेड़ीया, सतीश मिश्रा, लोचन सागर, रमेशचन्द्र ठाकुर, कुलदीप साहू, दिनेश बसेड़िया, भवानी प्रसाद पटेल आदि ने महाकुंभ में शामिल होकर विद्यार्थियों को संबोधित किया।विभिन्न प्रतियोगिताओं के अंतर्गत आज खो-खो एवं रस्साकशी में बच्चों ने अपने बेहतरीन खेल कर प्रदर्शन किया। प्री-प्राइमरी कक्षाओं के बच्चों ने बोरा दौड़,खरगोश दौड़ आदि में भाग लिया। सांस्कृतिक गतिविधियों में कश्मीरी डांस ने उपस्थित जनसमूह की खूब तालियां बटोरीं। उपस्थित पालकों के लिए भी विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिताएं रखी गईं, जिनमें सभी ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। उपस्थित अतिथियों द्वारा बच्चों को सम्मानित किया गया। समस्त अतिथियों ने बच्चों द्वारा किए जा रहे प्रदर्शन की काफी सराहना की। बच्चों द्वारा पेंटिंग, विज्ञान प्रदर्शनी, बैंक व्यवस्था, फूड स्टाल, आई एंड ब्लड टेस्ट कैंप आदि भी लगाए गए हैं। जिसमें अतिथि एवं बच्चों के अभिभावकगण उपस्थित होकर बच्चों को प्रोत्साहित कर रहे हैं। खेल महाकुंभ के चतुर्थ दिवस सोमवार दिनांक 29.12.2025 को महाराष्ट्रियन थीम पर विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा।

