
नर्मदापुरम / भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी का 140 वा स्थापना दिवस नगर काँग्रेस कमेटी द्वारा विष्णु कि बगिया ग्वालटोली रविवार को मनाया गया। जिसमे अधिक संख्या में काँग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित हुऐ। वरिष्ठ काँग्रेस नेताओ ने अपने अपने विचार व्यक्त किए। मुख्य रूप से पूर्व जिला काँग्रेस अध्यक्ष सत्येन्द्र फौज़दार ने काँग्रेस की विचार धारा को जन जन तक संगठन के माध्यम से पहुंचाने पर ज़ोर दिया। पूर्व नगर काँग्रेस अध्यक्ष अजय सैनी ने नगर में हो रही असुविधा और जनविरोधी नितियो पर स्थानीय प्रशासन को घेरने कि बात उठाई। वरिष्ठ नेता अरूण दीक्षित ने काँग्रेस की रीति नीति के अनुसार संगठन को और मज़बूती प्रदान कर वर्तमान सरकार की सभी संवैधानिक संस्थानो पर हो रहे हस्तक्षेप पर विस्तार से अपने विचार जनता तक पहुंचाने की बात कही। इसी तारतम्य में नगर पालिका मे नेता प्रतिपक्ष अनोखे राजौरिया, पूर्व नगर अध्यक्ष धर्मेंद्र तिवारी, वरिष्ठ काँग्रेसी मुकुल गुप्ता, सूरज तिवारी, लखन रघुवंशी, संतोष तोमर, धीरज बहुत्रा, शैलेन्द्र तोमर ने अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम में मुख्य रूप से पूर्व नगर अध्यक्ष अजीत बिष्ट, कीर्ती मिश्रा, रिज़वान खान, कपिल यादव, ऋतिक चौहान, अमित खत्री, प्रताप ठाकुर, अफराज़ खान, जागेस, राजेंद्र मिश्रा, इलियास खान, कल्लू, प्रकाश यादव सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित हुऐ। कार्यक्रम का संचालन पूर्व ज़िला महामंत्री गुलाम हैदर तथा आभार नगर काँग्रेस अध्यक्ष कमलेश बाथरे ने किया।

