
नर्मदापुरम / राज्यसभा सांसद श्रीमती माया नारोलिया ने रविवार को बेंगलुरु से तिरुवनंतपुरम की हवाई यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 129वें एपिसोड को विमान में सुना और देखा। राज्यसभा सांसद श्रीमती माया नारोलिया ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के विचार देशवासियों को निरंतर प्रेरणा देते हैं और समाज व राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करते हैं। उन्होंने कहा कि मन की बात केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि आम जनता से सीधे संवाद का सशक्त माध्यम बन चुका है। श्रीमती नारोलिया ने कहा कि इस कार्यक्रम के माध्यम से प्रधानमंत्री देश की सांस्कृतिक विरासत, सामाजिक सरोकारों और जनभागीदारी को मजबूती देने का कार्य कर रहे हैं। मन की बात ने जन-जन को एक सूत्र में पिरोकर राष्ट्र के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

