

इटारसी / रविवार को चिरायु मेडिकल कॉलेज एवं हॉस्पिटल, ओम आंख जांच केंद्र इटारसी तथा रोटरी क्लब इटारसी के सौजन्य से चिरायु मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल बैरागढ़ भोपाल द्वारा राठी अस्पताल इटारसी में निशुल्क मोतियाबिंद शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें डॉ. आयुषा खारेड़िया तथा सत्यवीर सिंह द्वारा 260 मरीजों के आंखों की जांच की गई। जिसमें चिन्हित 136 मोतियाबिंद के मरीजों को चिरायु मेडिकल कॉलेज एवम हॉस्पिटल भोपाल भेजा गया। जिसमें चिरायु मेडिकल अस्पताल से पीआरओ अभिषेक शुक्ला, रोटरी क्लब के गवर्नर नवनीत कोहली, देवेंद्र गोयल, रामनाथ चौरे तथा ओम आंख जांच केंद्र इटारसी से प्रिंस बेलवंशी, कुमारी वर्षा मालवीय, नेहा सिंह उपस्थित रहे।

